News Addaa WhatsApp Group

बीएमसी (BMC) के दावों की पोल खुलती नजर आ रही हैं, भारी बारिश के कारण मुबंई के सडकों पर भारी जलजलाव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2020  |  2:11 AM

905 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीएमसी (BMC) के दावों की पोल खुलती नजर आ रही हैं, भारी बारिश के कारण मुबंई के सडकों पर भारी जलजलाव

मुंबई: भारी बारिश ने तीसरे दिन भी मुंबईकरों की परेशानी बढ़ा दी. लगातार तीसरे दिन शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया जिसके बाद प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं. मुम्बई के ऐसे कई निचले इलाके हैं जहाँ पर लगातार तीसरे दिन भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. हिंदमाता से लेकर मिलन सबवे तक, निचले इलाकों में हर साल की तरह इस साल भी जल जमाव का असर देखने मिला. पानी भरने के कारण लोग परेशान नज़र आए. हालांकि मौके पर बीएमसी के कर्मचारी ज़रूर मौजूद थे पर सड़कों पर पानी पूरी तरह भर चुका था.
भारी बारिश के साथ समुद्र में आई 4.63 मीटर ऊंची लहरों ने परेशानी और बढ़ा दी. समुद्री किनारे रहने वाले मछुआरे भी इस बारिश से परेशान नज़र आए. कोलाबा में रहने वाले मछुआरे लगातार बारिश के कारण अपने घरों में जलभराव की आशंका के चलते लगातार स्थानीय प्रशासन की मदद ले रहे हैं. एक स्थानीय मछुआरे ने कहा, ‘पिछले 3 दिनों से भारी बारिश हो रही है. हम अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं. हम निचले इलाकों में रहते हैं. प्रशासन को हमारी मदद करनी चाहिए.’
मौसम विभाग की ओर से मिले चेतावनी के बावजूद शहर में जिस तरह के हालात हो रहे हैं उसे देखते हुए बीएमसी प्रशासन पर सवाल उठता है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी वो इसका समाधान क्यों नहीं निकाल सके? प्रशासन की ओर से मानसून के लिए पूरी तरह तैयार होने का दावा भी किया गया था पर मुंबई की यह हालत कुछ और ही दास्तान बयान करती हैं. मानसून ने शहर में लगभग एक महीने की देरी से दस्तक दी पर इसके बावजूद जो हालात हैं उससे बीएमसी के दावों की पोल खुलती नज़र आ रही है.

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि
प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि

रूद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । प्रत्यूष बिहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र…

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा
चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सुप्रीम कोर्ट से…

कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत
कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत

Kushinagar News/अहिरौली/बाजार कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ादेउर के टोला लक्षीराय निवासी एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking