जम्मू-कश्मीर में बुधवार देर रात को आतंकवादियों ने बीजेपी नेता और उनके परिजनों को निशाना बनाया। लगभग 9 बजे बांदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास बीजेपी नेता वसीम बारी की दुकान के बाहर उन पर गोलीबारी कर दी। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने बताया कि बांदीपोरा के बीजेपी नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई, तीनों ने दम तोड़ दिया। परिवार में 8 लोगों को सिक्योरिटी दी गई थी। दुर्भाग्यवश घटना के समय कोई साथ नहीं था।

इस घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए इस क्रूर हमले से मैं चौंक गया हूं। ये आतंकी ऐसे लोगों पर हमला करते हैं, जिन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष वसीम, उनके पिता और भाई नहीं रहे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख वसीम की हत्या के संबंध में फोन पर बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उनके परिवारवालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…