News Addaa WhatsApp Group

बोईसर●बंशी स्मृति चषक DPL-7 का पहली जनवरी को होगा आगाज..

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 30, 2020  |  3:15 PM

1,762 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●बंशी स्मृति चषक DPL-7 का पहली जनवरी को होगा आगाज..

 ●कुल 23 टीमें ले रही है हिस्सा.।
गत विजेता Invincible प्रतिष्ठा के लिए लड़ेगी.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर। वर्षों से दर्शकों को इस भिड़ंत के देखने की इंतजार रहने वाली धनानीनगर प्रीमियर लीग बंशी स्मृति चषक -7 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज पहली जनवरी को एकबार फिर औद्योगिक शहर बोईसर पूर्व धनानीनगर के स्क्राँपियन ग्राउंड पर सुबह नौ बजे होगी। जिसमें स्थानीय बेहतरीन प्रतिभाशाली युवाओं की 23 टीमें बंशी स्मृति चषक के 5 फीट लंबे कप को पाने के लिए एक दुसरे से ऐड़ी चोटी की लड़ाई लड़ेगी। हालांकि गत विजेता इंविंसिबल प्रतिष्ठा को बचाये रखने के लिए कमर कसी हुई है तो बाकी टीमें भी हर मुश्किलों का सामना करते खिताबी जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करेगी।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...


बतादें कि सन् 2015 से शुरु हुई धनानीनगर प्रिमियर लीग पहली जनवरी को एक विशेष त्यौहार का रुप लिए हर वर्ष युवाओं में विशेष इंतजार सा बना रहता है। 6 ओवरों की विशेष मजेदार प्रतियोगिता को दिन रात में आयोजित है।
डीपीएल-7 क्रिकेट प्रतियोगिता को आँखों देखी प्रसारण आँनलाइन यूँ-ट्यूब चैनल पर सर्च करते हुए देखा जा सकता है। बोईसर के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यों को सभी टीमों के उत्साह वर्धन हेतु न्योता दिया जा चुका है। 23 टीमों की आपसी भिंडत का अंतिम फैसला आज बुधवार देर रात लाट्स के पश्चात लिया जायेगा।

ज्ञात रहे डीपीएल(DPL)क्रिकेट प्रतियोगिता में अबतक दो बार Dangerous,दो बार Invincible और एक-एक बार Scorpion तथा DNCC खिताबी विजेता रही है।
इस प्रीमियर लीग मैंच का आयोजन दुर्गेश सिंह, नंदन सिंह,कमलेश,दीक्षित,अफ्फान,शहबाज, अभय,सौरव,आशिष,गोलू,गौतम, युसूफ,साजिद, मंटू यादव अन्य की मैनेजमेंट टीम कर रही है।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking