News Addaa WhatsApp Group

महावितरण की लापरवाही को लेकर मुआवजे का ऐलान.!

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 12, 2020  |  6:25 PM

1,206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महावितरण की लापरवाही को लेकर मुआवजे का ऐलान.!

पालघर। औद्योगिक शहर बोईसर के भैय्या पाडा़ क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही वश गिरे हाईटेंशन तार से एक युवक की घटना स्थल पर मौत और दूसरे की गंभीर हालात को लेकर आखिरी समाज सेवी संस्था राईट वे सोशल फाऊंडेशन की मुहिम रंग लायी है। महावितरण ने लापरवाही स्वीकारते हुए दोषियों पर कार्यवाही तथा समुचित मुआवजे का ऐलान कर दिया है।
बतादें कि गुरुवार की शाम बोईसर पं.क्षेत्र भैय्या पाडा़ संतोषी नगर ईलाके से गुजर रही बिजली की लापरवाही वश हाईटेंशन तार के गिरे होने से उसके चपेट में आये रोहित शर्मा(22) की झुलसने से जगह पर ही मौत हो गयी वहीं दुसरा मु.शरीफ बुरी तरहझुलसने से जख्मी हो गया जिसका ईलाज मुंबई के अस्पताल में आईसीयू में चल रहा है।
ज्ञात रहे कि गुरुवार दिन में सड़क पर भैय्या पाड़ा ईलाके से गुजर रही बोरवेल की गाड़ी का बिजली तार की पोल से टकराने के बाद तार टूटकर जमीन पर जा गिरा। जिसे बाद म़े विद्युतकर्मियों ने ठीक तो जरूर कर दिया लेकिन कुछ लापरवाही वश शाम को बिजली आते ही पुनः हाईटेंशन तार नीचे आ गिरा जिसके चपेट में आने से एक युवक की मौत तो दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया।
मामले को लीपापोती से बचाने एवं मृतक व जख्मी के ईलाज को लेकर जन समुदाय की मांग को सर्मथन करते सामाजिक संस्था राईट वे सोशल फाऊंडेशन की अध्यक्षा सपना(दीदी) पाठक पिड़ितों के साथ पालघर मंडल विद्युत अधिक्षण अभियंता महावितरण किरण नागाँवकर तथा वरिष्ठ अभियंता बोईसर रुपेश पाटिल को ज्ञापन सौपते हुए न्याय संगत कार्यवाही व उचित मुआवजे की मांग का आग्रह करते हुए गरीबों को न्याय देने की की गुहार लगाई थी।
जानकारी के अनुसार मुआवजे की रकम की पहली किस्त मृतक के परिजनों और जख्मी का सरकारी खर्चे पर ईलाज की घोषणा की जा चुकी है।

आज की हॉट खबर- शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking