News Addaa WhatsApp Group

रंग बरसे भीगे चुनर वाली…..डीडी मन्त्रा आयोजित कार्यक्रम में गुलाल – फूल बरसा कर खेली गई होली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 6, 2023  |  5:20 PM

521 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रंग बरसे भीगे चुनर वाली…..डीडी मन्त्रा आयोजित कार्यक्रम में गुलाल – फूल बरसा कर खेली गई होली

कसया/कुशीनगर। नपा कुशीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित डी.डी. मंत्रा नृत्य संगीत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक – दूसरे को गुलाल लगाकर व फूल बरसा कर होली खेली गई।किया गया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

होली मिलन की शुरआत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत बच्चों द्वारा हुआ। इसके बाद सुष्मिता भारती ने पारम्परिक भोजपुरी गीत गाया जो काफी लोगो को अच्छा लगा। राजन ने ‘रंग ले के खेलते गुलाल ले के खेलते। सुन लोगो में रोचकता बढ़ाया। गीता ने कनक भवन में खेलत सिया रघुवीर, रवि ने पनिया लाले लाल ए गौरा गाया जो लोगो को काफी अच्छा लगा। प्रज्ञा ने गाया आज विरज में होली रे रसिया। खुशी ने गाया होली के दिन दिल खिल जाते है गाया जो लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया, अर्चना ने गाया रंग बरसे भीगे चुनर वाली। अतिथि सुरेश गुप्त ने कहा कि पहले होली में खुशी रहती थी कि पहले साल भर पर एक बार गुजिया बनता था और लोग गुजिया का इंतजार करते थे लेकिन अब हर जगह गुजिया मिल जा रहा है। इस कारण लोग जो है वह इसका पूरा आनंद नहीं ले पा रहे हैं लेकिन हम अगर संकल्पित होंगे तो एक बार पुनः इसका भरपूर आनंद ले।
संस्था निदेशक त्रिपाठी ने कहा की होली धार्मिक और एक धार्मिक सामाजिक त्यौहार है। एक दूसरे से गिला शिकवा भूलकर मिलना चाहिए और त्यौहार सौहार्द पूर्वक मनाना चाहिए। केमिकल का प्रयोग कम करना चाहिए।

हमारी संस्था इस प्रकार के पारंपरिक और कार्यक्रम को करती रहती है और आगे भी करती रहेगी। प्रख्यात साहित्यकार देवी शरण त्रिपाठी ने अध्यक्षता की। इस मौके शैलेश मिश्रा, नरसिंह, दीपक राय, इकबाल आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking