रामकोला/कुशीनगर । प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर नगर और क्षेत्र में खासा उत्साह है।रविवार को छोटी दिवाली के अवसर पर बाजार में रौनक और चहल-पहल रही।देर शाम तक बाजार भीड़ से पटी रही। लोगों ने दिवाली के लिए जमकर खरीददारी की।दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।छोटी दिवाली पर रविवार को क्षेत्र का मुख्य बाजार रामकोला भीड़ से ठसाठस रहा। स्थानीय लोगों के अलावा आस-पास के ग्रामीणों ने दिवाली के लिए खूब खरीददारी की। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल रही और मेला जैसा लग रहा था।नगर के खेतान मिल के पास रामकोला-पडरौना मुख्य मार्ग पर सजाये गये आतिशबाजी के स्टॉलों में काफी भीड़ रही।
सायं पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए और शाम को घर के बाहर यम के दीये जलाये गये।दीपावली पर्व का आनंद लेने लिए बड़ी संख्या में बाहर रह रहे परिवार के सदस्य अपने घर पहुंचे।हर परिवार में रौनक का माहौल प्रतीत हो रहा है। नगर में दुकानों व इमारतों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…