News Addaa WhatsApp Group Join करें

रुस से आया युवक कोरोना पाजिटिव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 4, 2020  |  9:47 AM

1,548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रुस से आया युवक कोरोना पाजिटिव

राजेश चौहान की रिपोर्ट

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

रामकोला थाने के चंदरपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज

29 मई को रूस से आया था युवक

लक्ष्मीगंज/कुशीनगर
रामकोला थाना के गांव चंदरपुर के टोला बौलिया में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की सूचना मिलते एस डी एम अरविंद कुमार ,शिवस्वरूप सी ओ खड्डा प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम कुशवाहा ने मौके पर पहुंच कर गांंव को चारों तरफ से सील करा दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एस. के. विश्वकर्मा केे नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर संबंधित मरीज के परिवार के लोगो एवं मरीज के संपर्क में आने वाले लोगो की सूची तैयार करने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिन बृहस्पतिवार को थाना रामकोला के चन्दरपुर के टोला बौलिया में ब्रम्हा कुशवाहा नामक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन मुस्तैद हो गया। युवक रूस में ऑर्गन वेल्डर का काम करता था।ब्रह्मा कुशवाहा 29 मई को घर आया तो सीने में दर्द और खाँसी की दिक्कत होने पर स्वयं जिला चिकित्सालय पहुँच जाँच कराया था ,बृहस्पतिवार के दिन रिपोर्ट का पता चलते ही एस डी एम कप्तानगंज, सी ओ खड्डा ग्राम सभा चंदरपुर टोला बौलिया पहुँचकर मरीज को पंडित दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति राजकीय विद्यालय कोरोनटाइन सेंटर भेज चंदरपुर टोला बौलिया को सील करा दिया। सी ओ खड्डा ने पुलिस के जवानों को कड़ी हिदायत देते हुए  आने- जाने वालों को कड़ाई से रोकने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम बौलिया टोले को सैनिटाइज कराने एवं मरीज के संपर्क में आये लोगो की सूची तैयार करने में जुट गयी है।एस डी एम ने ग्रामीणों को घर मे ही रहने के निर्देश दिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आपके लिए…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking