News Addaa WhatsApp Group

वर्ष 2023-24 वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य का हुआ अंतिम निर्धारण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2023  |  7:19 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वर्ष 2023-24 वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य का हुआ अंतिम निर्धारण

कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि वर्ष 2023-24 पौधरोपण हेतु प्रदेश में 35.00 करोड़ पौधरोपण का अन्तिम लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष विभागवार अन्तिम लक्ष्य आवंटित किया गया था। उन्होंने बताया कि दिनांक 12.07.2023 को बैठक में वार्ता / विर्मश के उपरान्त ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं नगर विकास विभाग को अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है। उक्त विभागों के अतिरिक्त अन्य विभागों को पूर्व में आवंटित लक्ष्य यथावत रहेगें।

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग शासन स्तर से 15 लाख 71 हजार लक्ष्य आवंटित है, तथा 3 लाख 29 हजार का अतिरिक्त आवंटन हुआ है, जिसके पौधरोपण हेतु 22 जुलाई, एवं 15 अगस्त हेतु अलग अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार जिला पंचायती राज विभाग को शासन द्वारा 01 लाख 60 हजार, व अतिरिक्त आवंटन 90 हजार।नगर विकास विभाग को 21हजार, व 01 लाख 79 हजार का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।जिलाधिकारी ने उक्त के सम्बन्ध में सभी को निर्देशित किया है कि उपरोक्त निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वर्षाकाल 2023 में पौधरोपण हेतु निर्धारित तिथि को पौधरोपण कार्य कराना सुनिश्चित करें, एवं पौधरोपण रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी, कुशीनगर के कार्यालय में उपलब्ध करायें, उपरोक्त अतिरिक्ति आवंटित लक्ष्य के पौधरोपण हेतु पौध की व्यवस्था सम्बन्धित विभाग द्वारा किया जायेगा ।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking