News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्री श्याम मंदिर-खाटू श्याम जयपुर से घर आते समय रौनक अग्रवाल की मौत, रामकोला कस्बे में छाया मातम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 16, 2021  |  5:29 PM

1,170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्री श्याम मंदिर-खाटू श्याम जयपुर से घर आते समय रौनक अग्रवाल की मौत, रामकोला कस्बे में छाया मातम

राम बिहारी राव/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

रामकोला/कुशीनगर | श्री श्याम मंदिर- खाटू श्याम जयपुर से लौटते वक्त बस्ती-लखनऊ एनएच पर विक्रम जोत ढाबा से कुछ दूरी पर रामकोला कस्बा निवासी रौनक अग्रवाल पुत्र दीपचन्द्र अग्रवाल की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। यह हृदय विदारक घटना बस्ती- लखनऊ मार्ग पर विक्रमजोत व हरैया के बीच लगभग 12 बजे की है।जब विक्रमजोत ढाबा पर खाना खाने के बाद दर्शनार्थी घर के लिए चले थे।
मिली जानकारी के अनुसार रौनक अग्रवाल उम्र लगभग 35 वर्ष रामकोला के आशीष कुमार मोदी व थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू के राहुल तिवारी के साथ गत 11 फरवरी को खाटू श्याम के दर्शन के लिए घर से निकले व गोरखपुर पहुंच गाड़ी रिजर्व कर खाटू श्याम के लिए निकल गये।वहां से लौटते वक्त लखनऊ – बस्ती मार्ग पर विक्रम जोत ढाबा पर रूक कर खाना खाए और फिर चल दिये, अभी उनकी गाड़ी 5- 7 किलोमीटर आगे बढ़ी थी कि एनएच को पार कर रही नीलगाय से भिड़ंत हो गई। उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और कई पलटा मारी। जिसमें रौनक की तत्काल दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर को गंभीर चोटें आई जिसे अस्पताल भिजवाया गया।गाड़ी में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित बच गये।दुर्घटना में बाल-बाल बचें अप्पू ने घटना की जानकारी रौनक के बड़े भाई अमित को दी। अमित मौके पर पहुंचे मौके और भाई के लाश को घर लायें।घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव,पूर्व चेयरमैन महेन्द्र प्रसाद गोंड,चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड,श्यामलाल अग्रवाल,माधव तुलस्यान,पारस केडिया,राजीव अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल,संंदीप अग्रवाल,श्रवण छपड़िया,आशीष तुलस्यान,शम्भू केडिया,अमित तुलस्यान,सोनी केडिया,प्रिन्स गोविन्द राव,संजय अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल आदि शुभचिंतकों ने उनके घर पहुँच परिजनों को सान्तावना दिया।घर पर मातम पसरा हुआ था।पत्नी दहाड़े मारकर रो रही थी,सबकी आँखें नम थी।मृतक रौनक की एक 8 वर्ष व एक लगभग 4 वर्ष की बेटी है तथा पत्नी लगभग चार माह की गर्भ से है। यह भी जानकारी मिली है कि उसी रात भाई अमित बहराइच से अभी घर पहुँचे थे कि घटना की सूचना मिली।उनकी अंतिम संस्कार कर दी गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking