सुकरौली/कुशीनगर।सुकरौली के बढ़या बुजुर्ग के अंतर्गत आने वाले बरवां गांव में आग लगने से बीघा भर गन्ने की फसल जल गई। दोपहर लगभग दो बजे के आसपास लोगो द्वारा देखा गया कि दिनेश पुत्र छांगुर के गन्ने के खेत में आग की लपटें उठ रही हैं।धीरे धीरे आग की लपटें पूरेखेत में फैल गई।शोर मचाने पर आसपास के गांव वाले इकठ्ठा हो गए।ग्रामीणों की मदद से जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक एक बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी।मौके पर प्रशासन के लोग पहुँच कर जांच पड़ताल में लगे थे।समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…