News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: धूमधाम से मना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2020  |  11:52 AM

917 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: धूमधाम से मना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती।
  • धूमधाम से मना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती।
  • संगठन के सदस्यों ने मिलकर दीनदयाल जी के विचारों पर प्रकाश डाला।

चंद्रप्रकाश त्रिपाठी/न्यूज अड्डा

सुकरौली बाजार-कुशीनगर। सुकरौली तथा पैकौली लाला में भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने बड़े ही उत्साह के साथ पं० दीनदयाल उपाध्याय जी,समर्पण एवं बंलिदानको याद करते हुए उनका जन्मदिवस मनाया गया।उक्त अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए पं०दीनदयाल जी,के जीवन एवं प्रेरणा दिवस पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर पं० दीनदयाल के एकात्म मानवताबाद के पुजारी के साथ त्याग एवं तपस्या के प्रतिमूर्ति भी है।जिनके विचारो का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्घाजलि एवं समर्णण होगा।उक्त बातें देवेंद्र सिंह द्वारा कही गई।।कार्यक्रम का संचालन करते हुए अशोक कुमार ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी एक महान विद्वान, विचारक,अग्रणी राजनेता और निस्वार्थ सेवा करने वाले देश के सच्चे सेवक थे।
उन्होने कहा कि जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता दीनदयाल जी, का उद्देश्य स्वतंत्रता की पुर्नरचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टी प्रदान करना था । उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद, प्रगतिशील विचारधारा का पक्ष रखा। । दीनदयाल जी, को जनसंघ के आर्थिक नीति के रचनाकार कहा जाता है। आर्थिक विकास का उनका मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख था। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार पत्रकार, सनोज विश्वकर्मा, अम्बुज यादव,अरुण तिवारी, दिग्विजय ,गुड्डू प्रजापति,
छोटे गुप्ता, सुरेश गुप्ता,बृजेश मद्देशिया ,त्रिभुवन मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking