News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों ने दिया धरना। पिछले दस माह से बंद पड़े जूनियर तक के विद्यालय को खोलने की मांग।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 23, 2021  |  8:51 PM

977 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों ने दिया धरना। पिछले दस माह से बंद पड़े जूनियर तक के विद्यालय को खोलने की मांग।
  • प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों ने दिया धरना।
  • पिछले दस माह से बंद पड़े जूनियर तक के विद्यालय को खोलने की मांग।
  • बेरोजगार प्राइवेट अध्यापको को मदद की भी मांग।

सुकरौली/कुशीनगर। विद्यालय हित में जिला कुशीनगर के मुख्यालय रविन्द्र नगर धूस के बुद्धा पार्क में निजी प्रबंध/अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति के तत्वावधान में धरना दिया।इस धरने में सैकड़ों की संख्या में प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों सहित बेरोजगार हो चुके प्राइवेट शिक्षकों ने भाग लिया।जिले कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए समिति के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एकतरफा स्वार्थरहित कार्य कर रही हैं। जबकि सरकारी विद्यालयों के लिए सारे काम कर रही हैं।बाज़ारों में लोगो की जमा भीड़,चुनाव प्रक्रिया से होने में कोरोना महामारी का खतरा नहीं है तो फिर सरकार के निर्देश के पालन के अंतर्गत बच्चों के विद्यालय आने पर बीमारी फैलने का खतरा कैसे हो सकता है।संचालन करते हुए नवल किशोर त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को हर हाल में प्राइवेट स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करना चाहिए ताकि लाखो लोगो को पुनः रोजगार मिल सके। शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के क्रम में बीएसए विमलेश कुमार को पत्रक सौप कर अपनी बात शासन तक पहुचाने को कहा।इस धरने में नचिकेता भट्ट,भानु प्रकाश मिश्रा,शिवनाथ पांडेय,महेश राव, अतुल सिंह, प्रशांत पांडेय,वीरेन्द्र कुशवाहा, प्रभुनाथ सिंह, प्रमोद सिंह यादव,राकेश सिंह यादव,डॉ सुनीतापांडेय, अलका पनवालिया,गीता केडिया रमा खेतान, मृगेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न ब्लाकों से आये प्रबंधक और शिक्षक मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking