खड्डा/कुशीनगर: हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया बंधे के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह सब्जी लदी एक डीसीएम वाहन पेड़ से टकरा गई। इसमें ड्राइवर सहित दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबजस्त थी कि ड्राईवर सीट पर ही बुरी तरह फंस गया था जिसे ग्रामीण व पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह नेबुआ की ओर से सब्जी लेकर बिहार जा रहे वाहन बीआर 22 जी ए 7833 बेलवनिया बंधे के करीब अनियंत्रित होकर एक पेड़ से तेज गति से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर बगल गांव के लोग मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी हनुमानगंज को सूचना देते हुए ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए काफी मशक्कत करने लगे, मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज पंकज गुप्ता ने ग्रामीणों के सहयोग से वाहन में फंसे लोगों को बाहर कराया व एम्बुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घायल चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर पन्नालाल यादव 42 वर्ष कोइरी टोला, जिला बगहा , मोहम्मद अतिउल्लाह उर्फ जावेद 44 वर्ष दीनदयाल नगर, बगहा और महेंद्र पंडित टीकुहारी टोला जिला पश्चिमी चंपारण के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस घटना के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…