News Addaa WhatsApp Group

हाटा: अल्ट्रासाउंड सेंटर,डाक्टर और कमीशन का चोली दामन का है सम्बंध

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 14, 2021  |  3:33 PM

1,306 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अल्ट्रासाउंड सेंटर,डाक्टर और कमीशन का चोली दामन का है सम्बंध

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय उपनगर और आसपास के क्षेत्रो मे स्थित सरकारी और गैरसरकारी,अस्पतालों मे कार्यरत डाक्टरो का अल्ट्रासाउंड सेंटर,पैथालॉजी सेंटरो से मरीजो के जाँच पडताल के कार्यो मे कमीशन का खेल जोरो पर चल रहा है।प्रशासन डाल डाल तो डाक्टर पाँत पाँत का खेल खेलकर मरीजों का शोषण करा के अल्ट्रासाउंड सेंटरो पैथालॉजी सेंटरो पर जाँच के नाम पर कमीशन का खेल खेल रहे है।
एक तरफ मरीज डाक्टर को भगवान समझकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर जा रहा है और डाक्टर कमीशन के लोभ मे अल्ट्रासाउंड,पैथालॉजी सेंटरो पर भेजकर जाँच रिपोर्ट मगा कर कमीशन की दवा लिखकर दलाली के धंधे को मजबूत कर रहे है वही अस्पताल से निकलकर जाँच सेंटरो से पचास प्रतिशत कमीशन के लिए फोन कर वसूली का काम कर रहे है वहीं इस कार्य मे डाक्टरो के सहयोगी के रुप में आशा कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है।जहां जाँच सेंटरो तक पहुचाने का चार्ज पचास रुपया के रुप मे इनका वसुली होता है।एक तरफ सरकारी डाक्टर बेतन ले रहे है वहीं मरीजो के शोषण कराने और कमीशन लेने के खेल से मरीजो के शोषण के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों का चाँदी कट रहा है।आशाओ द्वारा तहसील क्षेत्र मे स्थितनिजी अस्पतालों मे प्रसुताओ को भेज कर कमीशन की मोटी कमाई कर रही है।शासन प्रशासन लाख कोशिश कर ले कालनेमि रुपी डाक्टर मरीजो के शोषण करने से बाज नहीं आ रहे है।

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking