News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 5, 2021  |  5:22 PM

1,029 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन WhatsApp
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
  • फरियादियों की समस्याओं का आधिकारिक तत्परता के साथ गुणवत्ता पूर्ण करें निस्तारण- जिलाधिकारी

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय तहसील परिसर के सभागार मे जिलाधिकारी एस राज लिंगम के अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस जिसमे कुल 147 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गईं जिसमें से मौके पर 11-शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कराया गया।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें । उन्होंने कहा शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई हैं उसका निस्तारण संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता पूर्ण करें। उन्होंने कहा यदि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता असंतुष्ट रहते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी अधिकारी अपने कार्य को पूरी लग्न व तत्परता, गुणवत्ता के साथ समय अवधि के साथ-साथ पूर्ण करें, जिससे कि शिकायतकर्ताओं को तहसील दिवस में अनावश्यक रूप से न आना पड़े, शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान मौके पर ही हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा जनपद का प्रत्येक व्यक्ति हमारे लिए महत्वपूर्ण है उसकी समस्या का समाधान करना हमारा दायित्व/ कर्तव्य दोनों है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी कार्य शैली में परिवर्तन लाएं और कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करें।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से जुड़े जन समस्याओं के निस्तारण हेतु पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया,
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद ,उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम,तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा,प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक,अहिरौली बाजार अनिल कुमार, सहित आदि अंय मौजूद रहे।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking