Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Nov 21, 2026, 10:29 PM IST • अब तक 138 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिले में पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही और कर्तव्य के प्रति शिथिलता को लेकर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली हाटा के कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेंद्र सिंह और प्रशिक्षु आरक्षी श्रेय जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

गौरतलब है कि हाटा कोतवाली में पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। एक दिन पूर्व ही कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को निलंबित किया गया था। उनके स्थान पर गोरखपुर से पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत निरीक्षक संजय कुमार सिंह को कोतवाली हाटा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

वहीं, कस्बा चौकी हाटा की कमान उपनिरीक्षक आकाश सिंह को दी गई है। अब चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह और प्रशिक्षु आरक्षी श्रेय जायसवाल के निलंबन के साथ ही एसपी ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पुलिस विभाग में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और कार्यों में शिथिलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लगातार दो दिनों में हुई इन कार्रवाइयों से हाटा कोतवाली की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एसपी के सख्त रुख ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली दुरुस्त रखने का स्पष्ट संकेत दे दिया है।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi