News Addaa WhatsApp Group

हाटा: दुकान का शटर उठाकर डेढलाख की चोरी की घटना का 24 घंटे मे हुआ अनावरण!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2020  |  10:18 AM

1,136 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: दुकान का शटर उठाकर डेढलाख की चोरी की घटना का 24 घंटे मे हुआ अनावरण!
  • हाटा पुलिस का शानदार व सराहनीय कार्य
  • दुकान का शटर उठाकर डेढलाख की चोरी की घटना का 24 घंटे मे हुआ अनावरण
  • पुलिस ने घटना मे शामिल दो नाबालिग अभियुक्तो को भेजा जेल
  • अराजकतत्वो की खैर नहीं,अभियान चलाकर इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस प्रशासन प्रतिबद्व है: ज्ञानेंद्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक)

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा कुशीनगर |
स्थानीय उपनगर के करमहारोड पर स्थित प्रकाश एंजेसी मे मंगलवार की भोर मे अज्ञात चोरो ने शटर उठाकर दिया डेढ लाख की चोरी की घटना को अंजाम, पुलिस ने24घंटे के भीतर किया चोरी कीघटना का सफल अनावरण।
उपनगर के करमहा रोड पर स्थित श्री प्रकाश वर्नवाल की बिस्कुट नमकीन आदि की एंजेसी है।रोज की तरह सोमवार शायकालिन दुकान बंदकर नगर मे अपने आवास पर आ गये।भोर में बगलगीर ने सूचना दिया की आपके दुकान की शटर उठा हुआ है।सूचना के बाद दुकान मालिक मौके पर पहुचे इसके पूर्व ही गश्ती पुलिस भी मौके पर पहुच जाँच मे जुट गयी थी।घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय नगर चौकी इंचार्ज बिजयशंकर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुच गये।बिना देर किए ही पुलिस चोरो के तलाश मे जुट गयी इसी दौरान कुछ दुरी पर इसी रोड पर दो संदिग्ध लाबालिक लडके दीखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे।पुलिस ने दोनो को दौडा कर पकड लिया।जिनके कब्जे से 28900 रुपये बरामद किया।पकडे गये दोनो उपनगर के मेहतर टोली के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस ने जब इनसे पुछताछ किया तो चोरी की बात को स्वीकार करते हुए दो अंय अभियुक्तो के बारे मे बताया जो इस वारदात मे शामिल थे।पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए अंय अभियुक्तो के तलाश मे जुट गयी है और चौबीस घंटे के भीतर चोरी का घटना का सफल अनावरण करने मे पुलिस सफल रही।
इस सम्बंध मे प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि अराजकतत्वो की खैर नही,पुलिस लगातार अभियान चलाकर इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्व है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : धान की बोरियों में छिपी पच्चीस पेटी अवैध...

संबंधित खबरें
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking