News Addaa WhatsApp Group

हाटा: प्रशासन ने नवीन परती की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 8, 2021  |  8:11 PM

1,813 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: प्रशासन ने नवीन परती की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया

हाटा/कुशीनगर । नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 13 स्वामी विवेकानंद नगर हरपुर मे एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में नपा प्रशासन ने नवीन परती की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया।

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार तिवारी ने राजस्व कर्मियों व नपा प्रशासन के साथ हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 13 स्वामी विवेकानंद नगर के हरपुर में स्थित नवीन परती की भूमि पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंचे। जहां वार्ड निवासी भीष्म पितामह पुत्र जतन उपाध्याय द्वारा उक्त भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटवाया । उक्त अवैध कब्जे वाली जमीन के बगल मे उनका दो एकड़ भूमि कास्तकारी हैं तथा वहीं 15 डिस्मिल भूमि नवीन परती के नाम से दर्ज हैं जिसको कब्जा किया जा रहा था बल्कि पूर्व प्रधान के द्वारा दो डिस्मिल जमीन उनके खेत मे आने जाने के लिए पट्टा किया गया था लेकिन उसके बाद भी उनके द्वारा पूरे नवीन परती की भूमि पर कब्जा किया जा रहा था। जिसकी लोगों द्वारा कई बार तहसील व नगर पालिका परिषद में शिकायत किया गया था जिसको प्रशासन ने जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण को हटवाया गया।इस दौरान तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा,ईओ अजय कुमार सिंह, रामेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking