हाटा/कुशीनगर | पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के दिशानिर्देश मे अपरपुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी पीयूषकांत राय के नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के बिरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को प्रभारी निरीक्षक जे पी पाठक अपने हमराह के साथ सोमवार को सुबह 9.30बजे क्षेत्रिय भ्रमण पर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि एक ट्रक मे गोवंश बध हेतू जा बिहार जा रहा है ,कि सूचना पर मुजहना टोलप्लाजा के पहले पुलिस ने वाहन जाँच शुरू कर दिया तभी ट्रक नम्बर यू पी 21 एन 5722आता दिखा,जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास कियातो ट्रक चालक तेजगति करपुलिस को कुचलने का प्रयास किया,मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों नेभाग रहे पशुतस्करो को दौरा कर पकडा।पुछताछ के दौरान अपना नामपता आबिद पुत्र जफर नि०उर्दू मोहल्ला थाना कोतवाली जनपद इटावा ,गुलाब उर्फ गोपा पुत्र उस्मान,निवासी मोनामई थाना बांडाल जनपद मैनपुरी बताया वही दो अंय पशुतस्कर भागने में सफल रहे ।पुलिसद्वारा जब ट्रक की तलाशी ली गयी तो सत्रह राशि गोवंश बरामद हुए।पुलिस ने उपरोक्त गौतस्करों के बिरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी।इस गौ बरामदी के दौरान उ० नि० सदानंद यादव, उ०नि० भिक्खू राय का० देवेंद्र सिंह,राम इकबाल,चंद्रप्रताप,अखिलेश गुप्ता नंदकिशोर,रजनीश आदि अंय मौजूद रहे।
चित्र परिचय हाटा पकडे गये गोवंश
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…