सराहनीय/कुशीनगर
आखिर–टी एस आई कुशीनगर परमहंस ने क्या किया,की हो गयी चहुँओर चर्चा
कुशीनगर। सूबे के पुलिस प्रमुख के दिशा निर्देशन में पुलिस अपने को लगातार बदल रही है।उत्तर प्रदेश की पुलिस की आज एक अनुकरणीय पहल समाज के पटल पर काबिलेतारीफ सामने उजागर हुई है।
आइये जानते है क्या है पूरा मामला
आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में टी एस आई परमहँस एवं समस्त यातायात टीम द्वारा हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें कोविड-19 से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क लगाए एवं बिना हेलमेट, सीटबेल्ट के वाहन चलाने वाले कुल 125 वाहनों का ई-चालान किया गया टी एस आई द्वारा अभी यह अभियान चल ही रहा था की उनकी नजर एक गरीब महिला (रमावती देवी पत्नी जयकिशन बाल्मीकि नगर पड़रौना) अपने बच्चे के साथ सड़क के किनारे खड़ी विलाप करते हुये रो रही थी टी एस आई महिला के नजदीक पहुच रोने का कारण जानना चाहा तो पता चला कि उसका बच्चा बीमार है, दवा का पैसा नही है। जो पैसे थे,इलाज में ख़र्च हो गये। यह देखकर टी एस आई परमहंस ने उन्हें मास्क और पैसे देकर उनकी मदद की। इनके द्वारा किये गए इस कार्य की वहाँ पर उपस्थित लोगों ने भूरी भूरी प्रशंशा की।
स्मरण हो की जनपद कुशीनगर में विनोद कुमार मिश्र की पुलिस नित्य नए नए प्रयोग अपना कर जहाँ अपराधियो पर नकेल कस रही है। वही दूसरे तरफ आमजन के बीच अपनी मानवीय चेहरा भी दर्शाने से पीछे नही रह रही है। यहाँ बताना लाजमी जरूर है की घर के मुखिया का स्वभाव परिवार के अन्य लोगों पर अवश्य पड़ता है। उक्त महिला ने जिले के पुलिस महकमे के अगुवा विनोद कुमार मिश्र को बहुत -बहुत साधुबाद दिया है!!
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…