खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज उन्हें न्यायालय भेज दिया है। चोरी की यह बारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इससे संबंधित वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।
खड्डा पुलिस के सब इंस्पेक्टर रोहित सिंह उप निरीक्षक बबलू सोनकर, सिपाही उमेश यादव एवं कान्स्टेबल अवनीश दूबे की पुलिस टीम ने बाइक चोरी की घटना में शामिल दो अभियुक्त क्रमश: आदित्य गौड़ पुत्र मंजय गौड़ निवासी टिकर परसौनी थाना चौक जनपद महराजगंज, निखिल गौड़ पुत्र राम समुझ गौड़ निवासी पड़री थाना परासी नवल परासी (नेपाल) को गिरफ्तार किया है। मामले में एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस में चालान की कार्रवाई की है। चोरी की गई बाइक के इस मामले में इंटरनेट मीडिया पर युवकों को बैठाकर कुछ लोगों द्वारा पुछताछ करने का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…