News Addaa WhatsApp Group

ऑस्ट्रेलिया में सीएम योगी की तारीफ, आस्ट्रेलियाई सांसद बोले- ‘योगी आदित्यनाथ को हमें दे दीजिए’!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 12, 2021  |  10:11 AM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ऑस्ट्रेलिया में सीएम योगी की तारीफ, आस्ट्रेलियाई सांसद बोले- ‘योगी आदित्यनाथ को हमें दे दीजिए’!

•कोरोना प्रबंधन पर सीएम योगी की तारीफ

•ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली ने की तारीफ

कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी (Pandemic) के प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी (CM Yogi) की तारीफ हो रही है. ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सांसद क्रैग केली ( Craig Kelly) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सीएम योगी को सराहा है. कोरोना की रोकथाम के लिए यूपी के सीएम की तरफ से उठाए गए कदम ऑस्ट्रेलियाई सांसद को इतने पसंद आए कि उन्होंने सीएम योगी को ऑस्ट्रेलिया की मदद के लिए मांगा है.

 

दरअसल, क्रैग केली ने 10 जुलाई को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जो जमकर वायरल हो रहा है. क्रैग को यूपी का कोरोना वायरस प्रबंधन का मॉडल इतना पसंद आया कि वह सोशल मीडिया पर सीएम योगी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए.
उन्होंने लिखा है, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश… क्या कोई ऐसा रास्ता है जिससे वे हमें अपना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ दिनों के लिए दे सकते हैं जिससे कि वो आइवरमेक्टिन (दवा) की किल्लत से हमें निकाल सकें. जिसकी वजह से हमारे राज्य में निराशाजनक स्थिति पैदा हो गई है.’इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्रैग ने एक ट्वीट पर यह जवाब दिया है जिसमें यूपी में कोरोना के मामलों के बारे में कुछ आंकड़े बताए गए हैं. जे चाइमी ने डाटा साझा करते हुए लिखा है, पिछले 30 दिनों में. भारत का 17 प्रतिशत आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2.5 प्रतिशत मौत के मामले रहे और एक प्रतिशत से भी कम कोरोना के मामले रहे. महाराष्ट्र में भारत की 9 प्रतिशत आबादी है और यहां 18 प्रतिशत कोरोना के मामले रहे और कुल मौत का पचास फीसदी आंकड़ा भी यहीं से रहा है. महाराष्ट्र भारत का फार्मा हब है और यूपी आइवरमेक्टिन के इस्तेमाल में चैम्पियन.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking