Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

कंटेन्मेंट जोन बोईसर, खैरापाड़ा की कल से कुछ शर्तों के साथ खुलेंगी दुकानें।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Jun 25, 2020, 4:38 PM IST • अब तक 3.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
पालघर। जिला आपत्ती व्यवस्थापन प्राधिकरण पालघर प्रमुख एवं जिलाधिकारी डा.कैलाश शिंदे ने व्यापारियों की जरूरी मांग को स्वीकारते हुए कुछ जरूरी शर्तों के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठान,बैंकों को शुक्रवार से खोलने की ईजाजत पर गुरुवार को पुनः सुधारित अध्यादेश जारी कर दिये। लेकिन गौरतलब है कि ईस बावत कंटेन्मेंट जोन बोईसर एवं खैरापाड़ा ग्रामपंचायतों को जरूरी जिम्मेदारी भी सौप दी है।
      जिला आपदा प्रबंधन समिति की ओर जारी अध्यादेश में बताया गया है कि बोईसर मर्चेंट एशोशिएशन की ओर से दी गयी जरूरी आवेदन पर गंभीरता से विचार करने के बाद कंटेन्मेंट जोन बोईसर, खैरापाड़ा की बैंकों समेत जरूरी दुकानों को सुबह 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक शुरु रखने को कहा गया है।बैंकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मास्क लगना, सेनेट्राईजर, सोशल डिस्टेंसिंग,कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग ,कपड़ों की दुकानों में चैंजिंग रुम बंद रखने,होटलों रेस्टोरेंटों को केवल पार्सल सुविधा,बैंकों व दुकानों के बाहर बार बार हाईपोक्लोराईड के छिड़काव की जरूरी बताया गया है।
      जिला प्रशासन ने आगाह किया है कि शासानादेश के उल्लंघन की शिकायत कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा।
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi