फंदे से लटकती मिली युवक की शव,जांच में जुटी पुलिस
जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगराई खास में एक 22 वर्षीय युवक की लाश उसके घर के कमरे में छत की कुंडी से लटकी मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगराई खास निवासी अजय सिंह पुत्र रामनाथ सिंह 22 वर्ष मंगलवार की रात बाहर से घर पहुंचा।
भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह उसकी लाश कमरे में छत की कुंडी से लटकी मिली। सूचना मिलने पर एसओ मिथिलेश राय व चौकी इंचार्ज राज कुमार घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवारीजनों ने बताया कि अजय रात में नशे की हालत में घर पहुंच कर पत्नी से झगड़ा भी किया था। इस संबंध में एसओने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…
हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…