कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कुशीनगर पुलिस ने रात्रिकालीन निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार की देर रात अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित हेतिमपुर टोल प्लाजा पर अचानक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। उनके औचक निरीक्षण से टोल परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों में सतर्कता बढ़ गई।
बीती रात्रि 07 नवंबर 2026 को निरीक्षण के दौरान एएसपी ने टोल प्लाजा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया, फास्टैग लेन की कार्यप्रणाली, यातायात नियंत्रण तथा रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टोल से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर उनकी गहन जांच की जाए। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा सतर्क और तैयार रहने की हिदायत दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात्रिकालीन चेकिंग अपराध नियंत्रण, अवैध तस्करी की रोकथाम और जनसामान्य की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने यातायात के बढ़ते दबाव और संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और अपराध की किसी भी संभावना को समय रहते निष्फल किया जा सके। जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण और प्रभावी चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…
हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…