News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: मनरेगा सेल” जीआई” एस.लैब के भवन का हुआ लोकार्पण

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 26, 2021  |  4:52 PM

1,070 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: मनरेगा सेल” जीआई” एस.लैब के भवन का हुआ लोकार्पण

कप्तानगंज/कुशीनगर। शुक्रवार को स्थानीय विकास खण्ड परिसर में 12,86000″ बारह लाख छियासी हजार” रुपये की लागत से बना परियोजना जिसमें मनरेगा सेल /जीआई एस लैब व आर.ओ.प्लान्ट का लोकार्पण प्रेम प्रकाश त्रिपाठी उपायुक्त श्रम रोजगार को वैदिक मंत्रोचार के बाद फीता काटकर किया।
इस दौरान ब्लाक कर्मचारीयों को सम्बोधित करते हुये कहा कि ब्लाक परिसर में आरो प्लांट लगने से ब्लाक के सभी कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। साथ ही मनरेगा सेल व जीआईएस लैब बनने से हर गांव के प्रधानों से लेकर मजदूरों को लाभ मिलेगा।
मनरेगा के तहत हर ग्राम के मजदूर को रोजगार देने के लिए मनरेगा सेल कटिबद्ध है। मनरेगा के तहत ग्राम सभाओं में मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने के लिए मनरेगा के कर्मचारी कोई कमी न रखें।
वही विकास खण्ड अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि रोजगार को लेकर मनरेगा के तहत गांव के गरीब मजदूरों को रोजगार दिया जा रहा है गांव के हर मजदूर अपना पंजीकरण कराकर 100 दिन का रोजगार लेने के लिए अपने गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क कर रोजगार प्राप्त कर ले।
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आलोक कुमार यादव ने मनरेगा के विषय में विस्तृत रूप से लोगों जानकारी दी।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह,जेई सभाजीत रघुनंदन सिंह, अरविंद प्रताप सिंह,रामानन्द ओमप्रकाश ,जितेंद्र प्रताप मौर्य,अरविंद,दिवाकर राधेश्याम जयसवाल अभिषेक सिंह,हरिओम यादव,राजेश सिंह,नीलम सिंह विजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, संजय सिंह ग्राम ओम प्रकाश तिवारी प्रधान मारकण्डेय पाण्डेय सहित विकास खण्ड के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking