News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Oct 15, 2026  |  2:07 PM

8 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा आठ की छात्रा कुमारी चांदनी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने उन्हें पद पर आसीन कराते हुए पूरे दिन विद्यालय के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रधानाध्यापक का कार्यभार संभालने के बाद चांदनी ने शिक्षकों के साथ बैठक की। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाओं और विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। यू-डायस, डीबीटी, मिशन शक्ति, नारी सशक्तीकरण, मध्याह्न भोजन योजना, शिक्षक-अभिभावक बैठक, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक, विद्यार्थियों के नामांकन, ड्रॉपआउट और विद्यालय में बच्चों के ठहराव जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही योजनाओं की प्रगति और लंबित कार्यों के निस्तारण पर जोर दिया गया।

मिशन शक्ति के विशेष अभियान के छठे चरण के तहत आयोजित इस गतिविधि से छात्राओं को जिम्मेदारी निभाने, निर्णय लेने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिला।

इस दौरान शिक्षक रामाश्रय कुशवाहा, दिवाकर दूवे, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, मंजू देवी, रसोइया राजेन्द्र साहनी, कमलावती और आशा उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking