कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत गुरुवार को कप्तानगंज पुलिस ने जागरूकता और कार्रवाई का व्यापक अभियान चलाया। थाना कप्तानगंज के मिशन शक्ति केंद्र की ओर से हॉलमार्क वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा कार्यशाला और छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर निजी टैक्सी और ई-रिक्शा वाहनों की जांच एवं सत्यापन भी किया गया।
शारदीय नवरात्रि के दौरान संचालित मिशन शक्ति फेज 6.0 के निर्धारित कार्यक्रम के पांचवें दिन आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तौर-तरीकों से परिचित कराया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक यूट्यूब एवं सोशल मीडिया चैनलों पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन के लाइव सत्र का बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण किया गया। इसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सामाजिक माध्यमों के सुरक्षित इस्तेमाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विशेषज्ञ के सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए तरीकों के प्रति सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा इंटरनेट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक के सही इस्तेमाल के साथ संभावित डिजिटल खतरों से बचाव के लिए तैयार करना रहा।कार्यशाला के साथ छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षकों ने छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम, तैयारी की रणनीति और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने और अपने भविष्य को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
यहां बताना चाहूंगा कि जागरूकता कार्यक्रम के बाद महिला पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की पहल की। इस दौरान निजी टैक्सी और ई-रिक्शा वाहनों की जांच एवं सत्यापन किया गया। पुलिस टीम ने आमजन को यातायात और सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी तथा जागरूकता के उद्देश्य से पंपलेट भी वितरित किए।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनका सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के साथ आमजन को कानून एवं नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
मिशन शक्ति के तहत चलाए गए इस अभियान में एक ओर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और करियर निर्माण की जानकारी दी गई, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता भी दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने मिशन शक्ति टीम, थाना कप्तानगंज और कुशीनगर पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
मिशन शक्ति का संदेश: “सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन—उत्तर प्रदेश पुलिस हर कदम आपके साथ।”
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…