News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर:आखिर क्या हुआ की पत्नी ने अपने पति की कर दिया धुनाई!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 10, 2020  |  10:22 AM

956 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:आखिर क्या हुआ की पत्नी ने अपने पति की कर दिया धुनाई!

*कुशीनगर*

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

आखिर क्या हुआ की पत्नी ने पति की कर दिया धुनाई—

*कुशीनगर* ।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव में एक युवक ससुरालियों की बेरहमी का शिकार हो गया। ससुरालियों ने दामाद को रस्सी में बांध कर बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे दामाद के परिजनों की भी पिटाई कर उनके पास मौजूद जेवरात समेत नगदी को ससुरालियों द्वारा छिनकर बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बंधन मुक्त कराते हुए एक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। घायलों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। बलकुड़िया गांव की रहने वाली एक युवती से गांव के ही सजातीय युवक से प्रेम-प्रसंग का मामला उजागर होने पर पंचों के माध्यम से मंदिर में शादी कराया गया था। बाद में विवाद होने के बाद आमरण अनशन पर युवती बैठ गई थी। इसमें युवक समेत उसके परिजनों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। बाद में युवती कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद विवाद कर ससुराल से अपने मायके चली गयी। इसके बाद युवती ने न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। इसी 5 और 6 दिसंबर को पति के घर में जाने के लिए युवती आमरण अनशन पर बैठ गई थी। किसी तरह एसओ पवन कुमार सिंह के आश्वासन पर युवती ने अनशन खत्म कर दिया। इधर, मंगलवार को युवक के बड़े भाई की शादी थी और बारात निकलने के बाद युवती ने फिर हंगामा किया। बुधवार को जब बारात वापस आई तो टेंट का सामान पहुंचाने के लिए युवक अपने दूसरे कटरे की तरफ गया। आरोप है कि उसी दौरान युवक की पत्नी अपने घरवालों के साथ वहां पहुंच गई और हाथ पैर रस्सी से बांध कर घर में उठा ले गए, जहां उसकी जमकर पिटाई की गई। युवक के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने जब बीच-बचाव किया तो उनकी भी पिटाई की गई। आरोप यह भी है कि परिजनों के पास मौजूद नगदी व जेवर भी छिन लिया गया।

क्या कहते है, प्रभारी निरीक्षक,पवन कुमार सिंह

चांदनी नामक शादीशुदा महिला अपने पति को बंधक बनाकर पिटाई कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधन मुक्त कराते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking