News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आम का पौधा लगाकर शिक्षक ने मनाया जन्मोत्सव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2022  |  3:44 PM

545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आम का पौधा लगाकर शिक्षक ने मनाया जन्मोत्सव

कसया/कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में शिक्षक अशोक दुबे ने नगर पालिका परिषद कुशीनगर कसया स्थित इनरहा नरकटिया बुजुर्ग के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर जन्मोत्सव मनाया। पौधरोपण करते हुये श्री दुबे ने कहा कि पेड़ पौधों के महत्व से हम सभी परिचित हैं फिर भी व्यावहारिक जीवन में पौधरोपण नही करते। इस क्रम में नयी दिशा का जन्मदिन पर पौधे लगवाने का प्रयास सराहनीय है और हम सब को इस अभियान को प्रोत्साहन देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से प्रभावित होकर मैंने जन्मदिन पर पौधा लगाया है और इस पौधे का संरक्षण करते हुए आगे अपने परिचितों व सम्बन्धियों से भी जन्मदिन पर पौधा लगाने को कहूंगा।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

इस अवसर पर नागेंद्र तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, बृज नारायण गोंड, निक्की पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, वंदना पांडेय, अर्चना गुप्ता, ऋतु जायसवाल, नगीना, महेश, गीता देवी, उसमावती देवी, फूलपति देवी, अभ्युदय, अत्रेय, स्वाति एवं संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking