खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड पर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान नौतार जंगल निवासी मोती कुमार (26 वर्ष) पुत्र सतन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोती कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी रागिनी और डेढ़ वर्ष की एक मासूम बेटी है। बुधवार की देर रात वह शौच के लिए बोधीछपरा सरेह की ओर गए थे। इसी दौरान गोरखपुर-नरकटियागंज रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…