News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: इस पुलिस अधिकारी का आज भी है, बाबा दोना शुक्ल महाराज में अटूट आस्था

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 25, 2021  |  8:45 PM

1,273 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: इस पुलिस अधिकारी का आज भी है, बाबा दोना शुक्ल महाराज में अटूट आस्था
  • जहाँ भी रहूंगा बाबा के दरबार से रहेगा,मेरा आध्यात्मिक लगाव
  • कुशीनगर में तैनाती न होते हुये भी हर गुरुवार को वितरित होता है बच्चों, औऱ महिलाओं में प्रसाद

कुशीनगर | आज मै आप लोगो को एक ऐसे पुलिस अधिकारी के बिषय में बताना चाहता हु, जिसका अटूट-रिश्ता औऱ विश्वास उत्तरप्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सबिख्यात, प्रसिद्ध बाबा दोना शुक्ल महाराज पर टिका है। जो आज भी हर गुरुवार को बाबा के स्थान पर गरीब बच्चों-महिलाओं में प्रसाद का वितरित कर अपने को धन्य समझते है। ये है इस स्थान से तीन सौ किमी दूर जिला बहराइच के मोतीपुर सी ओ सर्किल के क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

यहाँ बताना लाजमी है की कुशीनगर जनपद में बतौर निरीक्षक तैनाती के दौरान कमलेश सिंह का इस प्रसिद्ध दरबार से कनेक्शन हुआ। जो आज भी निरंतर चल रहा है गुरुवार के दिन हलुआ-पूड़ी का वितरण आज भी जारी है। जो वर्षों से क्षेत्र मे चर्चा का बिषय है। सबसे गम्भीर पहलू यह है की इतने दूर जाने के बाद भी उनका प्रसाद नियमित बाबा के दरबार मे चढ़ना आम लोगो के साथ-साथ बाबा भक्तों के लिये एक आस्था का उदाहरण होता है। यही नही, हर धर्म के लोग आज भी प्रसाद ग्रहण करने के लिये दरबार ने इकठ्ठा हो जाते है।

आज भी कमलेश विभागीय कार्यो में सप्ताह के छः दिन विभागीय कार्यों को पूरा कर अधिकारियों के नजरो के सुर्खियों में रहते है। तो वही गुरुवार नन्हे -मुन्ने बच्चे, माँ बहने के जुबान पर!

उत्तरप्रदेश-बिहार सीमा पर स्थिति बाबा के दरबार मे कमलेश सिंह ने कुशीनगर जिले के तैनाती के समय गरीब, मजबूर लोगो की सेवा कर एक मिसाल कायम किया था। तो आज बहराइच से हलुआ-पूड़ी का प्रसाद हर गुरुवार यहाँ वितरित कराकर आम लोगो के जुबान पर कायम है।

आज न्यूज अड्डा से अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुये सीओ कमलेश सिंह ने जरिये दुरभाष यह कहा की हमे बहुत ही धर्मिक कार्यों में आनन्द कि अनुभूति होती है। मेरा यह मुहिम सदैव हर गुरुवार को चलता ही रहेगा। हम कोई भी त्यौहार असहाय, गरीब ब्यक्तियो के बीच ही मनाता हु। जिसका हमे आनन्द ही आनन्द है। कबीले गौर मसला यह भी है की इस मुहिम को निरंतर आगे बढाने में समाजसेवी सुनील कुमार गुप्त का सराहनीय योगदान रहता है।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking