News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 3, 2026  |  8:48 PM

643 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे थे बाइक सवार
  • 20 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर हुई मौत
  • नवलछपरा गांव के समीप मठियां रोड़ पर हुआ हादसा

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव में होली की एक घर की खुशियां मातम में बदल गयीं, मंगलवार को दोपहर बाद होली का बाजार करने अपने बेटी के लड़के के साथ जा रही बृद्ध महिला अज्ञात ट्रैक्टर से एक्सीडेंट में गम्भीर रूप से घायल हो गईं वहीं बाइक चला रहे 20 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दोनों परिवारों में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव निवासी संझा देवी 60 वर्ष की लड़की सुनिता की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया गांव निवासी लक्ष्मन से हुई है। सुनीता अपने बड़े लड़के अमन पुत्र लक्ष्मन के साथ मायका नवल छपरा में आईं हुई थी। मंगलवार को दोपहर बाद अमन 20 वर्ष जो कुछ ही दिन पहले बाहर से कमाकर घर आया हुआ था उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर नानी संझा देवी 60 वर्ष खड्डा बाजार करने जा रही थी कि गांव से आधा किलोमीटर दूर विशुनपुरा -मठियां बुजुर्ग सड़क पर बागीचे के समीप किसी अज्ञात ट्रैक्टर से बाइक और ट्रैक्टर की जबरदस्त भीडंत हो गई और मौके पर ही युवक ने दम तोड दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस की सहायता से वृद्ध महिला को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां सिर में गम्भीर चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने सहित अज्ञात ट्रैक्टर का पता लगाने सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking