कुशीनगर। एक दैनिक अखबार के जिला प्रभारी सरवर आलम वारसी के छोटे भाई गुलाम वारसी ने पांच वर्षीय एलएलबी पढ़ाई के तीसरे सेमेस्टर में 78.14 फीसदी नंबर लाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता पर नेताओं समेत क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
वर्ष 2015 में हाई स्कूल व 2017 में इंटर पास करने के बाद गुलाम वारिस वारसी ने लखनऊ विश्वविद्यालय में विधि पढ़ाई के लिए टेस्ट दिया। सलेक्शन होने के बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से ही विधि की पढ़ाई शुरू की। वर्ष 2020-21 में उन्होंने तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दी। परीक्षा का रिजल्ट आया तो गुलाम वारसी ने 78.14% नंबर प्रप्त किया। उनकी इस सफलता पर बिग टाउन के चेयरमैन एवं कौमी एकता मिशन के अध्यक्ष मोहम्मद रईस अंसारी कुशीनगर के पूर्व एमएलए प्रत्याशी राजेश प्रताप राव बंटी राव,सपा के कद्दावर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अजय कुमार लल्लू समेत कुशीनगर नगरपालिका अध्यक्ष कैफुल अली मजनू, राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह,गुड्डू अंसारी, मोहम्मद फैयाज, पूर्व प्रधान साबीर अली, सपा जिला महासचिव शुकरुल्लाह अंसारी सपा नेता चन्दजीत यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सपा मुहम्मद इलियास अंसारी, बसपा जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी आदि ने बधाई दिया हैं।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…