News Addaa WhatsApp Group Join करें

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 26, 2026  |  7:02 PM

1,219 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच गया, जब एक छात्रा ने कोचिंग शिक्षक पर शर्मनाक हरकत का आरोप लगाते हुए परिजनों के साथ पहुंचकर उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

बताया जा रहा है कि छात्रा का आरोप है कि शिक्षक पढ़ाई के दौरान और कोचिंग समाप्त होने के बाद भी उसके साथ अभद्र व्यवहार करता था। काफी समय तक यह सिलसिला चलने के बाद छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।
आरोप सुनने के बाद परिजन छात्रा के साथ कोचिंग सेंटर पहुंचे, जहां आरोपी शिक्षक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा, उसके परिजनों और वहां मौजूद कुछ लोगों ने मिलकर शिक्षक को चप्पलों से पीटा। वायरल वीडियो में भी मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है।

पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
फिलहाल यह मामला सेवरही थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking