News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 5, 2026  |  6:07 PM

1,569 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक WhatsApp

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

जानकारी के अनुसार, देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हेतिमपुर नगर पंचायत के रमौली गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह का पुत्र आजाद सिंह (22) अपने एक साथी के साथ किसी आवश्यक कार्य से बाइक द्वारा हाटा की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक हाटा कोतवाली क्षेत्र के चकनरायनपुर स्थित आशीर्वाद पेट्रोल पंप के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी एक वैगनआर कार की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आजाद सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वैगनआर कार को भी कब्जे में ले लिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आजाद सिंह की मौत की खबर मिलते ही रमौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है। जवान बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking