बरामद/कुशीनगर
👉सर्विलांस सेल कुशीनगर की कामयाबी
👉आम जनता के खोये हुए बाइस अदद मोबाइल फोन कीमत दो लाख रुपये का बरामद
जनपद कुशीनगर में जनता के खोये हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिह द्वारा सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिपेक्ष्य में सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर द्वारा खोये हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं मोबाइल की बरामदगी हेतु नियमानुसार लगातार प्रयास किया जाता रहा, जिसके परिणामस्वरुप अनिल पाठक, मान्धाता सिंह यादव, उस्मान अंसारी, आकाश कुमार, मुकद्दर अंसारी, अरुण कुमार सिंह, अतीक आलम, सुन्दर यादव, अमित मध्देशिया, अजय पाण्डेय, अरशद अंसारी, रोहन गुप्ता, कमरुद्दीन, दिनेश यादव, रियाजुद्दीन शाह, रामभरोसा कुशवाहा, विकास वर्मा, आदि कुल बाइस आवेदकगणों के खोये हुए बाइस मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये थी । जिन्हें नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बरामद किया गया, बरामद मोबाइल फोन को आज बुधवार को सम्बन्धित आवेदकगणों को सुपुर्द कर दिया गया।
बरामद मोबाइल फोन का विवरणः-
01. MI: 07
02. VIVO: 05
03. SAMSUNG: 04
04. OPPO: 03
05. Realm: 01
06. Tecno: 01
07. Honor: 01
हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…