हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हाटा-दोराची मार्ग के पास ट्रांसफार्मर के समीप 24 वर्षीय युवक का शव मिलने की खबर से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 24 निवासी सूरज मद्धेशिया, पुत्र जय प्रकाश मद्धेशिया के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने हाटा-दोराची के पास ट्रांसफार्मर के समीप एक युवक का शव पड़ा देखा। शव दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक की पहचान होने के बाद परिवार के लोगों को भी घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह और थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हालांकि, 24 वर्षीय सूरज मद्धेशिया की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। युवक की मौत के पीछे क्या वजह रही और वह ट्रांसफार्मर के पास कैसे पहुंचा, इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे करंट लगने से हुई मौत मान रहे हैं, तो कुछ अन्य आशंका जता रहे हैं।
परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…
हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…