उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होनें पर पार्टी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता 25 और 26 मार्च को जिले के सभी 2837 बूथों पर सम्पर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर घर बाटेंगे।
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें दी।जिलाध्यक्ष नें बताया कि पार्टी के सभी वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक,नगरपालिका परिषद अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष,बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष/सदस्य , जिला,मण्डल,शक्ति केन्द्र, बूथ,मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,निर्वाचित व मनोनीत सभासद 25 मार्च को अपने अपने गांव में बूथ समिति के साथ एकत्र होकर अभियान की शुरुआत करेंगे। और जो पदाधिकारी अन्य मण्डलों,शक्ति केन्द्रों व बूथों के प्रभारी हैं वह 26 मार्च को अपने अपने प्रभार वाले क्षेत्र में सम्पर्क अभियान चलाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…