News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जो एक बार धोखा खाता है उसकी कोई गलती नही होती,जो बार-बर धोखा खाता उसकी गलती होती: भीम राजभर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2021  |  11:54 AM

809 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जो एक बार धोखा खाता है उसकी कोई गलती नही होती,जो बार-बर धोखा खाता उसकी गलती होती: भीम राजभर

पिपरा बाजार/कुशीनगर। विपक्षी पार्टियों ने फूट डालकर बसपा की भाईचारा समाज को कमजोर करने का काम किया।जिससे पार्टी की मिशन को धक्का पहुचा है।हमें अब इनके बहकावे में नहीं आना है।आगामी विधानसभा के चुनाव में शांत होकर पार्टी के पक्ष में जनाधार बढ़ाना है।इसके लिए पुनः भाईचारा समाज का गठन करना जरूरी है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

उक्त बातें मंगलवार को खड्डा विधानसभा के केशवपट्टी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा।श्री राजभर ने आगे कहा कि एक बार जो धोखा खाता है उसकी कोई गलती नहीं होती है लेकिन जो बार-बार धोखा खाता है उसकी गलती होती है।2017 वाला गलती 2022 में हमें नहीं करनी है।इस बात को हम बताने आए है।बसपा दलित,पिछड़ा,शोषित समाज के उत्थान के साथ साथ न्याय के लिये लड़ने वाली पार्टी है।जिसमें सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात किया जाता है।सेक्टर प्रभारी असगर अली,बसपा नेता आनंद दुबे,शाकिर अली,केएन पांडेय,मिट्ठू राजभर,लाल मुनि यादव,त्रिलोकी राजभर आदि ने सम्बोधन कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशी को जीता कर अगामी विधान सभा चुनाव में बसपा के हाथों को मजबूत करने का अपील किया।

इससे पूर्व आगंतुक अतिथियों ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बसपा संस्थापक काशीराम,महन्त सन्त गाडगे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुरूआत किया।इस दौरान बसपा नेता आनंद दुबे ने भगवान बुध का प्रतिमा व अंग वस्त्र भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।वही स्थानीय नेताओं ने अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान 25 राजभर समाज के लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्रदान कराया गया।जनसभा का अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।मंच का संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुभाष गौतम ने किया।

इस दौरान रामधनी,सलामुद्दीन अंसारी,विजय कुशवाहा,अजीमुद्दीन अन्सारी,राजेश यादव,इकबाल अहमद खान,जब्बार अंसारी,परमेश्वर कुशवाहा,शम्भु गौतम,मुन्नीलाल,मदन पाल कुशवाहा,गुड्डू आदि समेत सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking