साखोपार/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के एन एच 28बी किसान इंटर कालेज के समीप आज शनिवार को ट्रैक्टर व ट्रक की आमने सामने की टक्कर में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साखोपार किसान इंटर कॉलेज के समीप सेमरा से नरसर भूसा लादने ट्रैक्टर जा रहा था कि पड़रौना की तरफ से आ रहा ट्रक ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक सेमरा गांव निवासी 42 सगीर आलम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल पहुचाया जहाँ सगीर का इलाज चल रहा है।
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…
चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…
प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…