News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 4, 2026  |  5:16 PM

442 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के बीच मंगलवार की देर रात तरयासुजान थाना क्षेत्र में तस्करों और पुलिस के बीच भागमभाग का नजारा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर पुलिस की निगरानी में आए गोवंश लदे मालवाहक पिकप को जब पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस की घेराबंदी से घबराए चालक ने सलेमगढ़-जमुनिया टोला मार्ग पर पुलिस बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सका और पिकप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके से नौ गोवंश बरामद किए, जिनमें दो मृत अवस्था में मिले। चार जीवित गोवंश पुलिस के हाथ लगे, जबकि तीन अन्य वाहन से निकलकर आसपास के खेतों की ओर भाग गए। हादसे के बाद चालक और उसके साथी पशु तस्कर अंधेरे तथा गन्ने की फसल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात एक मालवाहक पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर पहुंची। वहां निगरानी ड्यूटी पर तैनात तरयासुजान पुलिस के जवानों को वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पिकप टोल प्लाजा गेट तक पहुंच गई। संदेह गहराने पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना बहादुरपुर चौकी पर ड्यूटी कर रहे जवानों को दी। इसके बाद पुलिस ने संभावित रास्तों पर चेकिंग और निगरानी तेज कर दी। उधर, पुलिस की सक्रियता भांपकर पिकप चालक ने यू-टर्न लिया और पैट्रोल पंप कट से वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक सलेमगढ़-जमुनिया टोला मार्ग की ओर तेजी से बढ़ने लगा। इस रास्ते पर पहले से ही तरयासुजान पुलिस का बैरियर प्वाइंट मौजूद था। पुलिस की घेराबंदी देखकर चालक ने बैरियर तोड़कर निकलने का असफल प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पिकप की तलाशी ली तो उसमें नौ गोवंश लदे मिले। इनमें दो की मौत हो चुकी थी, जबकि चार जीवित गोवंश को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया। शेष तीन गोवंश वाहन से निकलकर इधर-उधर भाग गए। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक और उसके साथी तस्कर अंधेरे तथा आसपास के गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय पुलिस ने बरामद पिकप और गोवंश को कब्जे में लेकर मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। फरार पशु तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव!

इस संबंध में तरयासुजान थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को बताया कि पुलिस की घेराबंदी और बैरियर प्वाइंट पर तैनात जवानों की सजगता के चलते बेजुबान पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया जा सका। फरार तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र के रास्तों से किसी भी कीमत पर पशु तस्करी नहीं होने दी जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking