News Addaa WhatsApp Group Join करें

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 10, 2026  |  10:40 AM

4 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की आशंका को लेकर एक संदिग्ध पिकअप वाहन चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस चौकी बहादुरपुर के सामने खड़े इस पिकअप वाहन की तस्वीर सामने आने के बाद ईंधन के संभावित खेल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

तस्वीर में चौकी बहादुरपुर के सामने एक पिकअप वाहन खड़ा दिखाई दे रहा है। हालांकि, वाहन में पेट्रोल या डीजल होने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसको लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच मामले की जांच जरूरी मानी जा रही है।

स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि यदि पिकअप के जरिए पेट्रोल या डीजल का परिवहन किया जा रहा है तो उसका स्रोत क्या है और उसे कहां ले जाया जा रहा है? क्या इसके लिए परिवहन संबंधी आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं? इन बिंदुओं पर जांच होने से ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

कुशीनगर और बिहार की सीमा से सटे इलाकों में ईंधन के अवैध परिवहन की आशंका को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ संबंधित आपूर्ति विभाग को भी इसकी पड़ताल करनी चाहिए। खासकर पिकअप वाहन की जांच कर यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि उसमें किसी प्रकार का ईंधन रखा गया है या नहीं और यदि है तो उसके परिवहन का उद्देश्य क्या है।

अब सवाल यह है कि चौकी बहादुरपुर के सामने खड़े इस संदिग्ध पिकअप की जांच कब होगी और ईंधन के संभावित खेल की सच्चाई कब सामने आएगी?

इस पिकअप के विषय में जब इस संवाददाता ने स्थानीय चौकी के हेड कांस्टेबल जो मौके पर मौजूद रहे उनसे जानकारी लेनी चाही,तो वह खामोश हो चले,जिससे मामला कुछ दूसरे तरफ इशारा होने लगा। (खबर पर अपडेट जारी)

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…

पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए
पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking