Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

कुशीनगर: डीएम एसपी ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण!

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
May 2, 2021, 7:31 PM IST • अब तक 738 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • कड़ी सुरक्षा के बीच सभी केंद्रों पर चल रहा मतगणना कार्य

कुशीनगर | कुशीनगर जनपद में सुबह 8:00 बजे से ही मतगणना कार्य का प्रारंभ हो गया, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री व पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल सुबह से ही मतगणना स्थलों का दौरा कर रहे थे। इस संदर्भ में सर्वप्रथम वे 8:00 बजे उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना पहुंचे, मास्क की चेकिंग हुई,मास्क नही पहनने वालो पर चालान का निर्देश हुआ। उपजिलाधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर से मतगणना कार्यो का जायजा लिया गया,तथा मतगणना टेबल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री खत्री तकरीबन 9 बजे सुबह जनता इंटर कॉलेज रामकोला पहुचे वहाँ वे मीडियाकर्मियों से भी मुखातिब हुए, बिना मास्क वालों पर जुर्माना किया गया। गमछा नहीं मास्क पहनने का निर्देश दिया गया ।मतगणना कर्मी एवं अन्य लोग का बैच भी चेक किया गया फिर महावीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कप्तानगंज तकरीबन 9:45 में पहुंचे। गेट पर चेक किया कि थर्मल स्कैनिंग की जा रही है या नहीं , कितने मतगणना कर्मी आए, तहसील कार्यालय के पास टेंट बना देख बरस पड़े एवं तत्काल टेंट हटाने का निर्देश दिया गया। मास्क नही पहनने पर चालान काटकर हर 3 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया कि कितने चालान काटे गए। फिर जनता इंटर कॉलेज कोटवा बाजार। 10:25 में पहुचे। उसके बाद गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा 11:00 बजे के आसपास पहुंचे । मतगणना स्थल का निरीक्षण किया तथा उप जिलाधिकारी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाने का आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद मुरलीधर भगवत लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय मथौली बाजार गए यहाँ कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन कर भीड़ लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। कई चालान काटे गए। भीड़ को तितर-बितर किया गया। प्रत्याशी को बोला गया कि समर्थकों को हटवाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान खुद निकल पड़े भीड़ हटाने के लिए। फोर व्हीलर, टू व्हीलर एवं अन्य बिना मास्क वाले तथा बिना कारण के भीड़ लगाने वालों की वीडियोग्राफी के साथ-साथ चालान किया गया। जिनके घर के आगे लोग खड़े थे या गाड़ियां खड़ी थी उन्हें भी हिदायत दी गई । डीएम और एसपी खुद पब्लिक से अपील करते दिखे। सभी रेहड़ी पटरी तथा ठेले वालों को हटवाया गया। मथौली बाजार में 2- 3 घंटे तक निरीक्षण कार्य चलता रहा।खुली दुकानों का न सिर्फ चालान काट गया बल्कि जिलाधिकारी द्वारा गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए गए। मतगणना केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए कि दुबारा भीड़ ने लगने पाए।

जिलाधिकारी द्वारा नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली, गांधी इण्टर कॉलेज हाटा का भी दौरा किया गया ऐवं मतगणना केंद्र के रास्ते मे लगी भीड़ को भी हटवाया गया।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi