Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: तेज़ रफ़्तार ट्रक से दो की मौत, पंचर की दुकान में सो रहे थे दोनो! पढ़े पूरी खबर

Chandra Prakash Tripathi
Apr 19, 2021, 10:21 AM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • तेज़ रफ़्तार ट्रक से दो की मौत।
  • पंचर की दुकान में सो रहे थे दोनो।
  • ड्राइवर हुआ मौके से फरार।

सुकरौली/कुशीनगर।आज तड़के सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर जोल्हानिया पेट्रोल पंप पास एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सड़क के किनारे पंचर की दुकान में सो रहे अभिमन्यु प्रसाद पुत्र छोटू प्रसाद निवासी कर्माजीतपुर थाना गौरीबाजार जिला देवरिया तथा सुकेश पासवान पुत्र स्व. सोनेलाल निवासी रसुलपुरतुर्की थाना भगवानपुर वैशाली बिहार की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा ट्रक चालक को नींद आने की वजह से हादसा बताया जा रहा है।बताते चलें कि सड़क किनारे पंचर की दुकान में सो रहे मिस्त्री व एक अन्य ढाबे के मजदूर को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया।जिससे
मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सुकरौली चौकी प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुँचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।घटना होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।

Chandra Prakash Tripathi

रिपोर्ट: सुकरौली, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi