News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बजारापट्टी ने अहिरौली को हरा कर जीता मैच

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 27, 2021  |  4:11 PM

649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बजारापट्टी ने अहिरौली को हरा कर जीता मैच
  • खिलाड़ी खेल भावना से प्रतिभा का प्रर्दशन करे- सुधीर राव
  • राहुल बने मैन आफ द मैच

अनिल तिवारी/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

गोबरही/कुशीनगर | क्षेत्र के बकनहा में आयोजित रात्रि कालिन प्रीमियम लीग दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार कि रात बजारापट्टी और अहिरौली के बीच खेला गया जिसमें बजारापट्टी कि टीम ने अहिरौली को 51 रनों से हरा कर फाइनल में पहुंच गई । बेहतर बल्लेबाज करने वाले खिलाड़ी राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
शुरू हुए इस दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता में बजारापट्टी के कप्तान राकेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए उनकी टीम ने निर्धारित बारह ओवरों के मैच में तीन विकेट गवांकर 147 रनों के स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहिरौली की टीम ने तीन गेंद शेष रहते सभी विकेट गवांकर 96 रन ही बना सकी। जिससे बजारापट्टी कि टीम 51 रनों से जीत हासिल कर लिया । इसके पूर्व मैच का उद्घाटन करते हुए भाजपा नेता सुधीर राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से छुपी प्रतिभावों को निखरने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिये। प्रशासन एकादश के खिलाड़ी राहुल यादव को 124 रनों की आतिशी पारी खेलने के लिये मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । इस दौरान मोनू राव ,प्रशान्त किशोर यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह सुशील कुशवाहा,नन्दलाल,शम्भू राकेश, मुमताज ,राजेश, आकाश ,श्री राम, आदि लोग उपस्थिति रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking