News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भदन्त ज्ञानेश्वर के 86वे जन्म दिवस पर महापरित्राण पाठ का विधायक ने किया शुभारम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2021  |  6:39 PM

561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भदन्त ज्ञानेश्वर के 86वे जन्म दिवस पर महापरित्राण पाठ का विधायक ने किया शुभारम्भ
  • भगवान बुद्ध ने विश्व को दया, करुणा, मैत्री और शान्ति का उपदेश दिया -रजनीकांत 
  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा को कुशीनगर  के विकास  मे  विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया गया l 

कसया/कुशीनगर । बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर मे बौद्ध गुरु भदन्त ज्ञानेश्वर के 86 वें जन्म दिवस पर महा परित्राण पाठ का शुभारम्भ किया गया हैं जिसका शुभारम्भ स्थानीय विधायक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

म्यांमार बुद्ध बिहार के प्रमुख व अग्ग महापंडित भदन्त एबी ज्ञानेश्वर के 86 वें जन्म दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटका पाठ, महा परित्राण पाठ का शुभारम्भ विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री मणि ने कहा कि भगवान बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति से लेकर निर्वाण व उनकी शिक्षाएं त्रिपिटक में संग्रहित हैं। भगवान बुद्ध ने विश्व को दया, करुणा, मैत्री व शांति का उपदेश दिया। सूत्रपाठ का शुभारम्भ भन्ते नन्द रतन के साथ भिक्षुओं ने किया। बौद्ध धर्म के मूल तत्व है- चार आर्य सत्य, आष्टांगिक मार्ग, प्रतीत्यसमुत्पाद, अव्याकृत प्रश्नों पर बुद्ध का मौन, बुद्ध कथाएँ, अनात्मवाद और निर्वाण। बुद्ध ने अपने उपदेश पालि भाषा में दिए, जो त्रिपिटकों में संकलित हैं। भिक्षुओं ने बताया कि त्रिपिटक के तीन भाग, विनयपिटक, सुत्तपिटक और अभिधम्मपिटक। उक्त पिटकों के अंतर्गत उप-ग्रंथों की विशाल श्रृंखलाएँ है। सुत्तपिटक के पाँच भाग में से एक खुद्दक निकाय की पंद्रह रचनाओं में से एक है धम्मपद। धम्मपद ज्यादा प्रचलित है। बौद्ध दर्शन तीन मूल सिद्धांत पर आधारित माना गया है।अनीश्वरवाद, अनात्मवाद, क्षणिकवाद है।  यह दर्शन पूरी तरह से यथार्थ में जीने की शिक्षा देता है। भन्ते ज्ञानेश्वर के तीन दिन चलने वाले जन्मदिन समारोह का 10 नवम्बर को जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा समापन किया जाएगा। उसी दिन समारोह में पूर्व डीएम देवरिया और मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तर प्रदेश मंनोज कुमार, डीएम अन्द्रा  वामसी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को उनके कुशीनगर के विकास में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन तारित किशोर राय ने किया। इस दौरान भन्ते महेंद्र, भन्ते अशोक, भन्ते सागर, भन्ते शीलप्रकाश, भन्ते मुलायम, भन्ते चंदिमा सहित भिक्षु व उपासक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking