पिपरा बाजार/कुशीनगर। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चार वर्ष पूरा होनें पर भाजपाई आगामी 19 से 26 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द नें विज्ञप्ति के माध्यम से दी। मीडिया प्रभारी के अनुसार योगी सरकार के चार वर्ष पूरा होनें पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों में घरों में चार दिए जलाकर प्रदेश सरकार की सफलता का जश्न मनाया जाएगा।इस अवसर पर मन्दिरों में हनुमान चालीसा और सुन्दर काण्ड का पाठ होगा। चौक चौराहों पर झण्डा -पताका लगाया जयेगा और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यापर्ण किया जायेगा।
प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होनें पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन के नित नया आयाम लिख रहा है।भाजपा सरकार में चार वर्ष का विकास अन्य दलों के शासन के चालीस वर्षों पर भारी है। जिलाध्यक्ष नें पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को भव्य तरीके से मनाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल बलिराम यादव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, कार्यालय मंत्री मारकण्डेय दूबे,कार्यालय व्यवस्थापक भीखम प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिशंकर राय,भुवनेश्वर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…