News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 10, 2021  |  5:02 PM

526 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत

खड्डा/ कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखण्ड पर बुधवार को पनियहवा स्टेशन के आगे सालिकपुर चौकी के समीप बिहार की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची सालिकपुर चौकी पुलिस ने शव का शिनाक्त करा पोस्टमार्टम आदि कार्यवाही में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा निवासी राजा चौहान पुत्र मैनेजर उम्र 14 वर्ष गांव से रेल ट्रैक को पार कर घास लेने गया था, लौटते समय ज्योहीं रेल ट्रैक पर आया कि बिहार की ओर जा रही मालगाड़ी के चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के पता होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सालिकपुर चौकी प्रभारी राजेश गौतम व अन्य पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

इस संबंध में एस आई राजेश गौतम का कहना है कि मालगाड़ी के चपेट में आने से राजा चौहान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking