News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रोटरी के वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह में रोटरी क्लब कुशीनगर ने लहराया परचम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 28, 2021  |  2:28 PM

955 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी के वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह में रोटरी क्लब कुशीनगर ने लहराया परचम

कुशीनगर | रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3120 के तत्वधान में वार्षिक पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन वाराणसी में किया गया। इसमें रोटरी सत्र 2019-20 के मंडलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पूरे रोटरी सत्र में सेवा कार्यों के लिए 83 रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वार्षिक कार्यक्रम श्रेणी में रोटरी क्लब कुशीनगर को बेस्ट पब्लिक इमेज, एंटी प्लास्टिक कैंपेन, बेस्ट प्रिंट मीडिया कवरेज, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इवेंट्स, कोरोना वारियर्स, प्लांटेशन प्रोजेक्ट एवं पल्स पोलियो अभियान समेत कुल सात अवॉर्ड की घोषणा की गई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

सह-मंडलाध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रोटरी क्लब कुशीनगर के ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे सचिव वाहिद अली एवं कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया को उक्त पुरस्कार प्रदान किया।
रोटरी क्लब कुशीनगर के इस उपलब्धि पर संरक्षक राकेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, डॉ० एमएच खान, सदरे आलम, संदीप गुप्ता, राजू जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, इम्तियाज़ आलम, महेंद्र तिवारी, विजय कुमार गुप्ता, विजय कृष्ण द्विवेदी, दिनेश तिवारी, सोनू सिंह, डॉ० सुनील सिंह, वरिष्ठ शिक्षक भगवंत कुमार सिंह, फैयाज खान, पयोद कांत मिश्रा, प्रभात चतुर्वेदी, मनोज सिंह, अरूण वर्मा, दिनेश यादव, के साथ कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking